1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: यहां निकली हैं ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

SARKARI NAUKARI: यहां निकली हैं ढेरों वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।

<p>PSPCL Recruitment 2019 664 Post</p>- India TV Hindi
PSPCL Recruitment 2019 664 Post

PSPCL Recruitment 2019: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 664 पदों जूनियर इंजीनियर, इंटरनल ऑडिटर, इलेक्ट्रिशियन के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2019 तय है। 

पदों का विवरण-
पदों का नाम        पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर    610
इंटरनल ऑडिटर     09
इलेक्ट्रिशियन         45

 आयु सीमा 
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। जो लोग पंजाब के मूल निवासी हैं उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क-

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के लिए-1000 रु/-
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए-  400रु/-
  • दिव्यांगों के लिए- 500 रु/-

कैसे होगा शुल्क का भुगतान- 
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्य तिथि-

  • उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि- 01 अक्टूबर 2019 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि : 04 अक्टूबर 2019 (रात 11:45 बजे तक)

 

Latest Education News