1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NIACL भर्ती 2018: 685 असिस्टेंट पदों के लिए एनआईएसीएल में भर्ती, जल्द करें आवेदन

NIACL भर्ती 2018: 685 असिस्टेंट पदों के लिए एनआईएसीएल में भर्ती, जल्द करें आवेदन

NIACL भर्ती 2018: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2018 तक है।

<p>JOBS</p>- India TV Hindi
JOBS

NIACL भर्ती 2018: एनआईएसीएल(NIACL) में असिस्टेंट पदों के लिए बम्पर भर्ती निकली है, इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। जी हां, 685 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2018 तक है। तो आइए जानते है उम्मीदवारों को इस पद पर आवेदन करने के लिए कुछ खास जानकारी के बारे में।

एनआईएसीएल भर्ती 2018 के लिए पदों की संख्याः 

एनआईएसीएल(NIACL) में असिस्टेंट पदों की कुल संख्या 685 है। 

एनआईएसीएल भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यताः

एनआईएसीएल(NIACL) में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर होना आवश्यक है और साथ ही साथ उसके पास उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। 

एनआईएसीएल भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमाः

​इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 साल से लेकर 30 साल तक है। 

एनआईएसीएल भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने की प्रक्रियाः 

असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक एनआईएसीएल(NIACL)की ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं और वेबसाइट पर दिए गए नियमानुसार आवेदन करें। 

Latest Education News