A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें जॉब के लिए अप्लाई

SARKARI NAUKARI: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें जॉब के लिए अप्लाई

नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में जॉब पाने का शानदार मौका निकला है

<p>sarkari naukari in uttar pradesh</p>- India TV Hindi
sarkari naukari in uttar pradesh

SARKARI NAUKARI:  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में जॉब पाने का शानदार मौका निकला है। दरअसल यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPSCIDC) ने सहायक अभियंता, सहायक वास्तुकार, कंपनी सचिव, लेखा अधिकारी, विधि अधिकारी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इच्छुक है इस नौकरी के लिए वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                         पदों की संख्या :

  1. सहायक अभियंता (सिविल)              47
  2. सहायक अभियंता  (विद्युतीय)           05
  3. सहायक अभियंता (डिजाइन)            04
  4. सहायक वास्तुकार                          02
  5. कंपनी सचिव                                01
  6. लेखा अधिकारी                             02
  7. विधि अधिकारी                             01

इस जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, तभी वे नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.upscidc.org के माध्यम से 03.12.2019 से 01.01.2020 तक जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रकिया 02 दिसंबर 2019 से शुरू हो गई है। और लास्ट डेट आवेदन की 01 जनवरी 2020 तक है। चालान के माध्यम से शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2020 हैं। 

कैसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार पर आधारित पर होगा

Latest Education News