VIDEO: 16 साल की उम्र में सचिन ने पकड़ा ऐसा कैच कि सब रह गए हक्के बक्के
16 साल की उम्र में ही सचिन ने क्रिकेट के बड़े सूरमाओं को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था। सचिन न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वो शानदार फील्डर भी थे।
India TV News Desk
Apr 19, 2016 07:10 pm IST
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया का ऐसा नाम है जिसे आज भी अदब से लिया जाता है। 16 साल की उम्र में ही सचिन ने क्रिकेट के बड़े सूरमाओं को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था। सचिन न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वो शानदार फील्डर भी थे। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें 16 साल के सचिन ने बाउंड्री से 13-14 यार्ड दूरी पर उछले कैच को भागकर लपक लिया था।
क्या है वीडियो में: n33rav नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है, आप इसे एक बार जरूर देखें।
