बरसात के मौसम में सांप ने बनाया जूते में घर, वीडियो वायरल
बरसात के मौसम में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस मौसम में जहरीले जानवर इंसान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
India TV News Desk
Jul 19, 2016 03:44 pm IST
बरसात के मौसम में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस मौसम में जहरीले जानवर इंसान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप जूतों को बिना जांचे पहन लें तो कोई अनहोनी भी घट सकती है। ये वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसा ही कुछ उन्नाव के एक गांव में हुआ। जहां एक घर में रखे जूतों में जहरीला नाग घुस गया। ये तो शुक्र है भगवान का कि किसी की नजर जूते पहनने से पहले ही जूते में बैठे उस जहरीले सांप पर पड़ गई, नहीं तो एक इंसान की जान पर बन सकती थी। हालांकि, बाद सांप को जूते से निकाल दिया गया। ये वीडियो दिखाकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। ताकि लोग इस मौसम में कपड़े और जूते झाड़ कर पहने। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
