चीन में कर्मचारियों की हुई डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बैंक प्रेसिडेंट अपने आठ कर्मचारियों को डंडे से पीटता हुआ दिख रहा है।
India TV News Desk
Jun 24, 2016 01:40 pm IST
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बैंक प्रेसिडेंट अपने आठ कर्मचारियों को डंडे से पीटता हुआ दिख रहा है। लोकल मीडिया के मुताबिक खराब प्रदर्शन और टारगेट पूरा नहीं होने की वजह से कर्मचारियों को पीटा गया। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने घटना को अमानवीय बताया है और इसकी कड़ी आलोचना की है। मामला सामने आने पर बैंक प्रेसिडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। बैंक ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक यह घटना उत्तरी चीन के शांग्झी स्थित रूरल कमर्शियल बैंक की मीटिंग की है।
