A
Hindi News Gallery Khabartube सिर्फ 2 सेकंड और मौत शरीर...

सिर्फ 2 सेकंड और मौत शरीर को छू कर निकल गई, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो

जहां पर 14 ट्रायर के एक ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, इसके साथ ही दूसरी दूसरी बाइक पर सवार दो और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन खुशकिस्मती से तीनों लोग जिंदा बच गए। इस हैरतअंगेज हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं..

India TV News Desk Sep 07, 2016 09:05 pm IST

जाको राखें साइयां मार सके न कोई'' आज ये बात सच साबित हो गई। जब सिर्फ 2 सेकंड में मौत छू कर निकल गई। किसी को इस पर यकीन न हुआ कि कैसे कोई इस हादसे में बच सकता है। अगर आपके सामने कभी कोई 14 टायर का ट्रक सामने आपकी बाइक आ जाएं और आपकी बाइक में जोरदार टक्कर हो, तो आप यहीं सोचेगे कि आज आपका आखिरी दिन है। लेकिन एक ऐसा ही हादसा हैदराबाद में हुआ। जहां पर 14 ट्रायर के एक ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, इसके साथ ही दूसरी दूसरी बाइक पर सवार दो और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन खुशकिस्मती से तीनों लोग जिंदा बच गए। इस हैरतअंगेज हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें ही आईं।

सीसीटीवी में ये साफ नजर आ रहा है कि पूरी गलती बाइकसवार की है। एक तो इसने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उस पर से तेजी से आ रहे ट्रक को बिना देखे सड़क पार करने की जानलेवा गलती भी की। हादसे में न सिर्फ इस बाइकसवार की जान बच गई बल्कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक पर सवार दो और लोगों की भी जिंदगी खुशकिस्मती से बच गई।

ये भी पढ़े-