A
Hindi News Gallery Khabartube जंगल में स्मोक करता हाथी हुआ...

जंगल में स्मोक करता हाथी हुआ कैमरे में कैद, देखें वीडियो

ये अपनी तरह का पहला वीडियो माना जा रहा है जिसमें हाथी स्मोक करते दिखाई दे रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Mar 27, 2018 02:29 pm IST

नई दिल्ली: आपने बंदरों को सिगरेट पीते जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने किसी जंगली हाथी को स्मोक करते देखा है। कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क में एक हाथी स्मोक करते हुए कैमरे में कैद हो गया। वाइल्डलाइफ कॉनपर्सेशन सोसायटी (भारत) के सहायत निदेशक के कैमरे में ये सारा किस्सा कैद हो गया। हाथी की इस खास हरकत के चलते ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में एक हाथी पेड़ के किनारे खड़ा है और अपनी सूंड से जमीन पर पड़ी राख उठाता है और अपने मुंह के अंदर रखकर फूंक मारता है। ऐसा माना जा रहा है कि हाथी ने इस तरह चारकोल को ग्रहण करके बाकी राख को निकाल दिया। 

आजतक इस तरह का कोई वीडियो शूट नहीं किया गया है ये पहला मौका है जब किसी हाथी को इस तरह स्मोक करते हुए देखा गया है। ये वीडियो बाद में ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ बतौर कैप्शन लिखा गया है कि हमारे सहयोगी विनय कुमार ने ये वीडियो शूट किया है जिसमें जंगली हाथी स्मोक करते देखा गया है। ऐसा लगा रहा है कि वो चारकोल लेकर पाकी राख को उड़ा रहा है। वैसे किस्सों कहानियों में हाथियों के शराब पीने की बाद कही जाती रही है लेकिन इस तरह किसी जंगली हाथी को राख में से स्मोक करते देखना अपना आप में बेहद दिलचस्प किस्सा है।