A
Hindi News Gallery Khabartube पेरेंट्स डाल रहे थे लड़की पर...

पेरेंट्स डाल रहे थे लड़की पर शादी करने का दवाब और फिर....

मां-बाप चाहते है कि उसकी बेटी की शादी हो जाए। इसके लिए उन्होनें जीवनभर पूंजी इकट्ठी की, लेकिन लड़की आगे बढ़कर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। लेकिन उसके पेरेट्स सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। देखिए आगे क्या हुआ..

India TV News Desk Sep 23, 2016 05:29 pm IST

लड़की बड़ी होती नहीं है कि हर मां-बाप की एक ही चिंता होती है वह है शादी की। सभी मां-बाप चाहते है कि उनकी बेटी बड़ी और उसकी अच्छे घर में शादी हो जाएं। आज की समय की बात करें, तो हर लड़की का एक सपना होता जिससे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करती है। इसके साथ ही वह लड़को के कदम से कदम मिला कर चलती है।

आज का समय इतना आगे बढ़ जाने पर भी कई मां-बाप पुराने ख्यालों के ही होती है। बस वह सोचते है कि बेटी बाहर जाएगी तो कुछ ऊंच-नीच हो सकती है या फिर आगे पढ़ाने से या काम करने से क्या होगा। उसको शादी के बाद घर ही तो संभालना है।

इस वीडियो में ऐसा ही कुछ है। जहां एक तरफ मां-बाप चाहते है कि उसकी बेटी की शादी हो जाए। इसके लिए उन्होनें जीवनभर पूंजी इकट्ठी की, लेकिन लड़की आगे बढ़कर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। लेकिन उसके पेरेट्स सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। फिर एक दिन ऐसा हुआ कि पेरेट्स के दिमाग में ये बात समझ आ गई कि लड़कियों की शादी से ज्यादा जरुरी उनकी पढ़ाई है। देखिए इस वीडियो को और देखिए ऐसा क्या हुआ।

इस वीडियो को ActorVarunPruthi नामक अकाउंट से यू-टयूब में अपलोड किया गया है।  

ये भी पढ़े-