A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: बर्फ की सिल्ली पर बना...

VIDEO: बर्फ की सिल्ली पर बना दी रियल टाईम आइसक्रीम, देखिए कमाल का हुनर

VIDEO: बर्फ की सिल्ली पर बना दी रियल टाईम आइसक्रीम, देखिए कमाल का हुनर

India TV News Desk May 31, 2022 03:15 pm IST

थाइलैंड: आइसक्रीम तो आप सभी ने खाई होगी और आइसक्रीम बनते हुए भी सभी ने देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम को बनाने के तरीके भी अजीब हो सकते हैं। थाइलैंड में एक ऐसे ही अजीब अंदाज में आइसक्रीम बनाई जाती है जिसे देख आप शुरू-शुरू में तो चौंक जाएंगे लेकिन जब आइसक्रीम बनकर तैयार होगी तो आप ओ यम्मी कहे बिना। देखिए बर्फ की सिल्ली पर कैसे बनती है रियल टाइम आइसक्रीम।

क्या है वीडियो में- डोप चैनल के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि एक नए अंदाज में भी आइसक्रीम तैयार की जा सकती है।

सामान्य तौर पर कैसे बनती है आइसक्रीम-

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि आइसक्रीम बनाने के लिए सारी सामग्री को मिलाकर उसे फ्रिज या किसी ठंडी जगह पर जमने के लिए रखा जाता है और जब वह जम जाती है तो उसे बर्फ के बीच में रख दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर उसे बर्फ से निकालकर दिया जाता है ताकि वो जमी रहे और पिघले नहीं। लेकिन इस वीडियो में आइसक्रीम को बर्फ की सिल्ली पर ही तैयार कर सीधे सीधे ग्राहकों को परोस दिया जाता है।