चीन के स्कूल में आया बवंडर, बच्ची को उड़ाया हवा में
पश्चिमी चीन में एक ऐसा तूफान आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। तूफान इतना जबर्दस्त था कि उसमें लोगों का सामान तो उड़ा ही साथ में लोग भी उड़ गए। तेज हवाओं से बने बवंडर ने अपनी चपेट में एक बच्ची को ले लिया और उसे काफी ऊंचा हवा में उड़ाया।
India TV News Desk
Apr 22, 2016 02:58 pm IST
पश्चिमी चीन में एक ऐसा तूफान आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। तूफान इतना जबर्दस्त था कि उसमें लोगों का सामान तो उड़ा ही साथ में लोग भी उड़ गए। तेज हवाओं से बने बवंडर ने अपनी चपेट में एक बच्ची को ले लिया और उसे काफी ऊंचा हवा में उड़ाया। 9 साल की ली जियाकी को काफी चोट आई और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर करीब 4.25 मिनट पर आए इस बवंडर से बचने के लिए बाकी बच्चे जमीन पर लेट गए ताकि वह इसकी चपेट में न आए।
