कंदील बलोच के निशाने पर शाहरुख, कहा- IPL जीते तो सबके होश उड़ा दूंगी
पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलोच ने अब अपने मोर्चे का रुख विराट से हटाकर बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख़ खान की ओर मोड़ दिया है। कंदील ने किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर यानि की KKR को लेकर शाहरुख़ के लिए वीडियो मैसेज शेयर किया है।
India TV News Desk
Apr 14, 2016 07:51 am IST
नई दिल्ली: पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलोच ने अब अपने मोर्चे का रुख विराट कोहली से हटाकर बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख़ खान की ओर मोड़ दिया है। कंदील ने किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर यानि की KKR को लेकर शाहरुख़ के लिए वीडियो मैसेज शेयर किया है। इस वीडियो में कंदील का कहना है कि अगर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स इस बार आईपीएल जीतती है तो वह कुछ ऐसा करेगी कि सबके होश उड़ जाएंगे।
