A
Hindi News Gallery Khabartube सीएम अखिलेश यादव ने डाला ''विकास''...

सीएम अखिलेश यादव ने डाला ''विकास'' का वीडियो, हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज में एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो यूपी सरकार के विकास से संबंधित आगरा-लखनउ एक्सप्रसे-वे के ड्राइविंग क्वालिटी टेस्ट पर है। इस वीडियो को सीएम ने ''ये है यूपी के विकास की रफ्तार'' नाम से शेयर...

India TV News Desk Oct 09, 2016 06:18 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आगरा-लखनऊ एक्सप्रसे-वे के ड्राइविंग क्वॉलिटी टेस्ट के बारे में है और इस वीडियो के जरिए अखिलेश अपने सरकार के विकास कार्यों को दिखाना चाहते हैं। यही वजह है कि अखिलेश ने इसे ''ये है यूपी के विकास की रफ्तार'' नाम से शेयर किया है। 24 सेकंड का यह वीडियो सोशल  मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियों में दिखाया गया है कि एक्सप्रेस वे की क्वॉलिटी को चेक करने के लिए कार के डैशबोर्ड पर पानी से भरा कांच का गिलास रखा गया है। कार की100 से 110 होने पर भी गिलास से एक बूंद पानी भी नहीं गिरा। अखिलेश यादव इस वीडियो के जरिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की क्वॉलिटी को दिखाना चाहते हैं। इस वीडियो के शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के रिऐक्शन आने शुरू हो गए।

ये भी पढ़े-