A
Hindi News Gallery Khabartube पति से बदला लेने के लिये...

पति से बदला लेने के लिये 2 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई

नई दिल्ली: इस रूसी मां ने अपने दो साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई सिर्फ इसलिए की, क्योंकि वो पति से इंतकाम लेना चाहती थी। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो से सनसनी फैल गई है। मामला रूस के रोस्तो ऑन डॉन शहर का है।

India TV News Desk Apr 15, 2016 12:12 pm IST

नई दिल्ली: इस रूसी मां ने अपने दो साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई सिर्फ इसलिए की, क्योंकि वो पति से इंतकाम लेना चाहती थी। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो से सनसनी फैल गई है। मामला रूस के रोस्तो ऑन डॉन शहर का है। वीडियो में दिख रही तस्वीरों और लोकल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 2 वर्षीय सासा अपनी मां तातियाना से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। बच्चा चीखता-चिल्लाता है, लेकिन मां को मासूम की आहों पर जरा भी तरस नहीं आता, वो उसे पीटती जाती है और स्थानीय भाषा में पति को कोसती जाती है। आरोप है कि बच्चे की पिटाई का वीडियो आरोपा महिला ने ही बनाया है।