A
Hindi News Gallery Khabartube कभी न देखा होगा किंग शाहरुख...

कभी न देखा होगा किंग शाहरुख खान को ऐसे, चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं उससे हम सब वाकिफ हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था।

India TV News Desk Jul 04, 2016 03:20 pm IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं उससे हम सब वाकिफ हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। शाहरुख ने अपने शुरूआती दिनों में फिल्मों में आने से पहले ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वे एक्टर बनने से पहले शाहरुख एंकर भी रह चुके हैं। जी हां वो दूरदर्शन के एक टैलेंट शो को एकंर करते थे। उभरते हुए सिंगर्स को मौका देने वाला यह शो 90 के दशक में टीवी पर आता था। हाल ही में किंग खान के एक फैन ने इस शो की एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड की है इसके बाद से इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।