A
Hindi News Gallery Khabartube आर्मी के ट्रक पर कश्‍मीरियों ने...

आर्मी के ट्रक पर कश्‍मीरियों ने बरसाए पत्‍थर, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते हंदवाड़ा वाली घटना के बाद से कश्‍मीर घाटी का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें कश्‍मीर के लोग आर्मी के ट्रप पर पत्‍थरों और डंडों से हमला कर रहे हैं।

India TV News Desk Apr 19, 2016 08:54 am IST

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते हंदवाड़ा वाली घटना के बाद से कश्‍मीर घाटी का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें कश्‍मीर के लोग आर्मी के ट्रप पर पत्‍थरों और डंडों से हमला कर रहे हैं। आपको बता दें कि हंदवाड़ा में एक लड़की की छेड़छाड़ की एक घटना के बाद से यहां पर सेना के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। खबरें थी कि सेना के जवान ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इंडियन आर्मी की इमेज बचाती एक कश्‍मीरी पंडित लड़की हालांकि लड़की ने इस घटना में सेना के जवान का हाथ होने से इंकार कर दिया था। सेना ने विरोध प्रदर्शन के बाद फायरिंग की थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन कश्‍मीर में लोग सेना के खिलाफ प्रदर्शन पर उतारू हैं। वहीं सेना का इस पूरे मामले पर कहना था कि घाटी में अक्‍सर सेना की इमेज खराब करने की कोशिशें लगी रहती हैं।