A
Hindi News Gallery Khabartube Shocking Video: मौत का खेल या...

Shocking Video: मौत का खेल या फिर लापरवाह मस्ती

स्कूल और कॉलेज की दहलीज पर कदम रख चुके बच्चे/लड़के अक्सर ऐसी शरारतें कर जाते हैं कि देखने वाले के होश उड़ जाएं। इनकी कुछ शरारतें ऐसी होती हैं जो उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकती हैं।

India TV News Desk Jul 16, 2016 04:10 pm IST

नई दिल्ली: स्कूल और कॉलेज की दहलीज पर कदम रख चुके बच्चे/लड़के अक्सर ऐसी शरारतें कर जाते हैं कि देखने वाले के होश उड़ जाएं। इनकी कुछ शरारतें ऐसी होती हैं जो उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकती हैं, लेकिन जवानी की शरारतें इन्हें इस खतरे से बेपरवाह रखते हुए लापरवाह बना देती हैं। आज हम आपको चंद लड़कों की एक ऐसी शरारत के बारे में बताएंगे जिसे सुन आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। हो सकता है कि आपके मुंह से बरबस यह भी निकल आए अरे ये बच्चे मौत से खेल रहे हैं या फिर अपनी जिंदगी से।

दरअसल दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद इलाके में कुछ लड़के रेल की पटरी पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं, जैसे ही ट्रेन उनके काफी करीब आती है वो अंतिम सेकेंड में नीचे बह रही नहर में छलांग लगा देते हैं। ट्रेन के आने और लड़कों के छलांग लगाने के बीच बस चंद सेकेंडों का फासला होता है, छोटी सी चूक यानी इनकी मौत, आप खुद ही देखिए।