A
Hindi News Gallery Khabartube नवजात बच्‍चे के साथ इस क्रूरता...

नवजात बच्‍चे के साथ इस क्रूरता को देख दहल जाएंगे आप

सोशल मिडीया पर पोस्‍ट किए गए एक वीडियो में साड़ी पहने एक 'गॉडमैन' नवजात बच्‍चे के साथ नजर आ रहा है जिसे वह हवा में तेजी से गोलाकार घुमा रहा है।

India TV News Desk Jun 04, 2016 10:32 am IST

आज के इस दौर में भी कुछ लोग ढ़ोंगी बाबाओं-साधुओं के चंगुल में फंस उनकी हर बात मानने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मिडीया पर पोस्‍ट किए गए एक वीडियो में साड़ी पहने एक 'गॉडमैन' नवजात बच्‍चे के साथ नजर आ रहा है जिसे वह हवा में तेजी से गोलाकार घुमा रहा है। जिस तरीके से नवजात को घुमाया जा रहा है, उसे केवल क्रूरता ही कहा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि वह नवजात बच्‍चा न होकर कोई वस्‍तु या खेलने की कोई अन्‍य सामग्री हो।

जब वह ढ़ोंगी बाबा ऐसा कर रहा है, उस समय वहां कई लोग मौजूद भी हैं। जो अंधविश्‍वास के वशीभूत होकर उसके प्रति पूरी श्रद्धा से नतमस्‍तक हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

देखें..