A
Hindi News Gallery Khabartube VIDEO: क्या सच में चीन ने...

VIDEO: क्या सच में चीन ने बनाया काले को गोरा करने वाला वाशिंग पाउडर, जिसके AD पर मच गया बवाल

उम्दा से उम्दा तकनीक बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध करवाने की कला में माहिर चीन ने अब एक ऐसा washing powder बना डाला है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

India TV News Desk May 29, 2016 05:09 pm IST

नई दिल्ली: उम्दा से उम्दा तकनीक बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध करवाने की कला में माहिर चीन ने अब एक ऐसा washing powder AD बना डाला है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि यह एड नस्लभेदी है। दरअसल इस एड में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसे आसानी से पचा पाना मुश्किल है और यह पहली नजर में नस्लभेदी ही नजर आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक काफी सारे लोग देख चुके हैं।

क्या है वीडियो में: mrsinn नाम से यूट्यबू पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक काला व्यक्ति लड़की को देखता है और उसे देख सीटी बजाता है। लड़की उसे पास आने का इशारा करती है और फिर वो लड़के के मुंह में डिटर्जेंट डाल देती है। इसके बाद वो उसे वाशिंग मशीन में धकेलकर मशीन का ढक्कन बंद कर देती है। इस बीच चीन में बने इस वाशिंग पाउडर को दिखाया जाता है। कुछ देर बाद जब लड़की मशीन का ढक्कन खोलती है तो उसमें से एक गोरा एशियाई व्यक्ति बाहर आता है।

इसे भी देखें:

गजब डांस: इन लड़कियों ने कहा मनवा लागे, इसे देख दीपिका को भूल जाएंगे आप

VIDEO: गेंहू कताई का शायद इससे सस्ता और शानदार तरीका शायद कोई और नहीं हो सकता