A
Hindi News Gallery Khabartube #Surgical Strike: सबूत चाहिए? जानें, क्या...

#Surgical Strike: सबूत चाहिए? जानें, क्या कहा 'भारतीय सेना के जवान' ने

हाल में ही ''वी सेवन पिक्चर'' ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि जवान मारने के बाद सबूत भी साथ लेकर आएं, क्योंकि यहां के नेता उनसे सबूत मागेंगे, तो उन्होंने रामायण का जिक्र किया कि राम ने रावण को मारा, आगे जो हुआ उस सुन आप..

India TV News Desk Oct 09, 2016 10:46 pm IST

आज कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना करती है तो उससे सबूत मांगे जाते है कि तुम्हारें पास क्या सबूत है कि तुमने पाक सैनिक, आतंकवादियों को मार गिराया है। जिसके कारण आम आदमी भी काफी आक्रोश में है। वह नेता, राजनेता को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

हाल में ही ''वी सेवन पिक्चर'' ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि जवान मारने के बाद सबूत भी साथ लेकर आएं, क्योंकि यहां के नेता उनसे सबूत मागेंगे। तो उन्होंने रामायण का जिक्र किया कि राम ने रावण को मारा, तो लोगों ने क्या सबूत मांगा था क्या।

इस बारें में दूसरे सैनिक कहता है कि ये रामायण दूसरी है। यहां पर राम के सबसे सच्चे भक्त विभीषण सबूत मांग रहा है। वह जो राम को ही धोखा दे रहा है। तो दूसरा सैनिक पूछता है कि इस रामायण का अंत क्या है...तो वह जो बोलता है इस दशहरे में रावण का अंत जरुर होगा लेकिन साथ में वीभीषण का भी घर जलेगा।

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे  सोशल मीडिया में लाखों लोग देख चुके है।

ये वीडियों  V Seven Pictures नामक अकाउंट से यू-टयूब पर अपलोड किया गया है।