A
Hindi News Gallery Khabartube उबर कैब ड्राइवर की शर्मनाक हरकत,...

उबर कैब ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, महिला पैसेंजर का पैर पकड़ कर खिंचा

उबर कैब में बैठी एक महिला ने वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें कैब ड्राइवर उसे कैब से बाहर खींच रहा है।

India TV News Desk Oct 06, 2016 11:58 am IST

कैलिफोर्निया: भारत हो या अमेरिका में मिनटों के अंदर कैब सेवा कंपनी उबर हमेशा ही विवादों में रहती है। एक बार फिर उबर ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में विवाद खड़ा कर दिया है। उबर कैब में बैठी एक महिला ने वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें कैब ड्राइवर उसे कैब से बाहर खींच रहा है।

टैनेल पैपर्स नाम की महिला ने यह वीडियो Youtube पर 28 सितंबर को शेयर किया था।

वीडियो में कैब ड्राइवर महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है साथ ही चिल्ला रहा है। ड्राइवर ने महिला पैसेंजर का पैर पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी से उतारने की भी कोशिश की।

महिला ने उबर से पूरा मामला बताया है। साथ ही मुआवजे की मांग की है।

देखें वीडियो: