Video: इंडोनेशिया के जंगल में देखा गया ‘महादानव’, लोग नहीं कर पा रहे यकीन
इंडोनेशिया के जंगल में बंदर जैसे एक जानवर का वीडियो सामने आया है। उसमें वह जानवर पहाड़ों के बीच में झरने के पास से गुजरता देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि जो जानवर वीडियो में दिख रहा है वह महादानव (Bigfoot) है।
India TV News Desk
Feb 17, 2017 11:58 am IST
इंडोनेशिया के जंगल में बंदर जैसे एक जानवर का वीडियो सामने आया है। उसमें वह जानवर पहाड़ों के बीच में झरने के पास से गुजरता देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि जो जानवर वीडियो में दिख रहा है वह महादानव (Bigfoot) है। वीडियो में वॉटरफॉल के पास एक बड़ी सी आकृति वाला जानवर दिखाई देता है। हालांकि, कई लोग इस वीडियो को झूठा भी बता रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि असल में वहां कोई जानवर मौजूद ही नहीं है। बल्कि वीडियो एडिटिंग के जरिए वहां उस जानवर को जोड़ा गया है। महादानव हजारों साल पहले हुआ करते थे। ऐसे में वीडियो पर यकीन करना इतना आसान नहीं है।
