A
Hindi News Gallery Khabartube देखें कैसे ट्रैफिक सिग्नल पर एक...

देखें कैसे ट्रैफिक सिग्नल पर एक शख्स ने दूसरे को दिखाया धौंस

नोएडा के एक ट्रैफिक सिग्निल पर एक शख्सश ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों के बीच एक बाइक सवार और अन्या को धमकाया।

India TV News Desk Aug 27, 2016 08:59 am IST

नोएडा के एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक शख्स ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों के बीच एक बाइक सवार और अन्य को धमकाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में शख्स दूसरे व्यक्ति को धमकाते हुए नजर आ रहा है। ये घटना दो दिन पहले नोएडा के सेक्ट र 57 की है, जहां ट्रैफिक सिग्नल पर वीआईपी बत्ती लगी कार से निकले शख्स ने यह हरकत की। जल्दबाजी में नजर आ रहा यह वी‍आईपी शख्स अपनी कार से उतरा और आगे रास्ता  नहीं देने वाले एक बाइकसवार को धमकी भरे अंदाज में कुछ कहता नजर आया।