Viral Video: लाइव टीवी शो के दौरान दो नेताओं के बीच हुई जबरदस्त फाइट
भारत में नेताओं के झगड़े तो आपने कई बार देखे हैं। लेकिन विदेशों में भी नेताओं का कुछ ऐसा ही हाल है। ताजा मामला जॉर्जिया का है। वहां के दो एमपी नेशनल टीवी पर लाइव शो में भीड़ गए।
India TV News Desk
Sep 30, 2016 07:37 am IST
भारत में नेताओं के झगड़े तो आपने कई बार देखे हैं। लेकिन विदेशों में भी नेताओं का कुछ ऐसा ही हाल है। ताजा मामला जॉर्जिया का है। वहां के दो एमपी नेशनल टीवी पर लाइव शो में भीड़ गए। दरअसल मशहूर टीवी चैनल पर रिफॉर्मिस्ट पार्टी के नेता इरेक्ली घ्लोंती और इंडस्ट्रियल पार्टी के नेता जाजा अघलाजे की बहस चल रही थी। रूस की विचारधारा को सपोर्ट करने को लेकर दोनों विरोधी पार्टी के नेता आपस भिड़ गए। पहले तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर पानी से भरा गिलास फेंका फिर हाथापाई पर उतर आए। इस घटना के बाद एंकर को प्रोग्राम रोकना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
