A
Hindi News Gallery Khabartube ….जब अचानक लाइव न्यूज शो में...

….जब अचानक लाइव न्यूज शो में आकर बैठ गई बिल्ली, वीडियो हुआ वायरल

एक लाइव न्यूज शो के दौरान उस समय अजीब दृश्य देखने को मिला जब एक लावारिस बिल्ली एंकर के पास आकर खड़ी हो गई। मामला तुर्की में डेनिज्ली शहर का है।

India TV News Desk Feb 17, 2017 12:00 pm IST

एक लाइव न्यूज शो के दौरान उस समय अजीब दृश्य देखने को मिला जब एक लावारिस बिल्ली एंकर के पास आकर खड़ी हो गई। अचानक से आई यह बिल्ली काफी देर तक एंकर के साथ ही बैठी रही। इतना ही नहीं, कैमरे से अनजान इस बिल्ली ने एंकर के लेपटॉप पर ही आराम फरमाया। बिल्ली की यह हरकत लोगों को काफी पंसद आ रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामला तुर्की में डेनिज्ली शहर का है जहां एक लोकल चैनल में एक लाइव न्यूज शो दिखाया जा रहा था। Good Morning Denizli नाम के इस न्यूज शो को एंकर Çelebioğlu पेश कर रहे थे। शो में वह सुबह की न्यूज अपडेट दे रहे थे, तभी अचानक एक बिल्ली आकर मेज पर खड़ी हो गई।