A
Hindi News Gallery Khabartube शिकारी खुद हुये शिकार, शेर ने...

शिकारी खुद हुये शिकार, शेर ने लिया साथी की मौत का बदला, वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर एक एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शेर को मार गिराने वाले दो शिकारियों पर दूसरा शेर अटैक कर देता है। वीडियो वायरल हो रहा है।

India TV News Desk Jun 09, 2016 04:34 pm IST

इंटरनेट पर एक एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शेर को मार गिराने वाले दो शिकारियों पर दूसरा शेर अटैक कर देता है। वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शेर महिला समेत दो शिकारियों को खदेड़ते नजर आता है। बताया जा रहा है कि वीडियो साउथ अफ्रीका का है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला बंदूक लेकर अपने एक पुरुष साथी के साथ मरे हुए शेर के पास बैठी हुई है। महिला का साथी उसकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करता है। इसी दौरान अचानक एक दूसरा शेर वहां आ जाता है और इन शिकारियों पर टूट पड़ता है।

इसके बाद चिल्लाने की आवाज आती है। बाद में शेर वापस कैमरे में नजर आता है। साफ नजर आता है कि उसे शिकारियों की गोलियां नहीं लगीं। हालांकि, यह पता नहीं चलता कि वीडियो में दिखने वाले दोनों लोगों का क्‍या हुआ और वीडियो खत्म हो जाता है। कई लोगों ने लिखा है कि ये वीडियो फेक है। हालांकि, कई न्यूज साइट ने भी वीडियो को शेयर किया है, लेकिन अब तक इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।