Video: सीसीटीवी में लाइव खुदकुशी, जान बची लेकिन कट गए दोनों पैर
आगरा के कैंट स्टेशन पर एक महिला ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। महिला चलती ट्रेन के आगे कूद गयी जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
India TV News Desk
Aug 23, 2016 08:17 pm IST
आगरा के कैंट स्टेशन पर एक महिला ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। महिला चलती ट्रेन के आगे कूद गयी जिससे उसके दोनों पैर कट गए। महिला ट्रेन के सामने कूदने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गयी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से महिला अचानक निकल कर आई और ट्रेन के आगे कूद गयी। ये महिला कौन है और कहां से आई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन गंभीर हालत में उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।
ये भी पढ़े-
