A
Hindi News Gallery Khabartube उफनती लहरों पर अटकी जिंदगी, देखें...

उफनती लहरों पर अटकी जिंदगी, देखें कैसे बची इन 2 महिलाओं की जान

देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ से लोग बेहाल। ऐसा ही कुछ हाल मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके का है।

India TV News Desk Jul 28, 2016 06:48 pm IST

देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ से लोग बेहाल। ऐसा ही कुछ हाल मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके का है। जहां भी नजर डाले वहां पर आपको पानी-पानी ही नजर आएगा। इस बाढ़ के कारण लोगों का जीवन बेहाल हो गया हैं। सभी काम में जाने को तैयार है, लेकिन ये बाढ़ आगे आकर खड़ी हो जा रही हैं। ऐसी ही घटना है। जहां पर कुछ महिलाएं  दूसरे गांव काम के लिए नाले पार कर रही है, लेकिन अगले पल उन्हें नहीं पता कि कि क्या होने वाला है। इसी दौरान इनमें से दो महिलाओं का पैर फिसल जाता है और यह पानी के तेज बहाव में बहने लगती हैं। इसी दौरान वहां किनारे खड़े दो युवक अपनी जान पर खेल कर इन महिलाओं को बचा लिया।

ये भी पढ़े-