1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बिजली गिरने से 2 किसानों की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, गांव में पसरा मातम

बिजली गिरने से 2 किसानों की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, गांव में पसरा मातम

छतरपुर जिले के पाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भारी बारिश के दौरान खरीफ के बीजों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

Mp News- India TV Hindi
Image Source : STRINGER INPUT 2 किसानों की मौत से पसरा मातम

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पाली गांव से दुखद खबर सामने आई है। बकस्वाहा थाना क्षेत्र पुलिस की जानकारी के अनुसार ग्राम पाली में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से न सिर्फ उनके परिवार को झटका लगा है, बल्कि गांव में भी मामत पसरा हुआ है। यहां अचानक हुई भारी बारिश के दौरान खरीफ के बीजों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किसानों की बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का मौहाल बना हुआ।

बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत

जानकारी के अनुसार पाली गांव के चार किसान खेत में खरीफ की फसल की बुआई कर रहे थे तभी मौसम अचानक बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बीज खराब होने की चिंता में जुग्गन यादव और राजू लोधी उन्हें ढकने के लिए तिरपाल बिछाने लगे। उसी वक्त दोनों पर सीधे बिजली गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद एक साथी किसान ने बताया कि मौसम अचानक बदला और भारी बारिश शुरू हो गई, जब वे बीजों को बचाने की कोशिश कर रहे थे तभी बिजली गिरी और कुछ ही पलों में दोनों किसानों की जान चली गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। इसके पहले थाना उल्दन इलाके में बकरी चरा रहे किसान भारत सिंह कुशवाहा की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसान की जान बचाने की कोशिश की। घटना के समय आसपास खेत में गांव के कुछ लोग भी मौजूद थे, जो अपना काम कर रहे थे। बिजली गिरते ही उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई ,लेकिन भारत सिंह की मौके पर मौत हो गई।

(स्ट्रिंगर- प्रेम गुप्ता)

ये भी पढे़ं- सरकार भरेगी कृषि ऋण का आधा ब्याज, इस राज्य के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी ₹20,552 करोड़ की राहत, विधानसभा में हुआ बड़ा ऐलान