A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: फिल्मी अंदाज में नाबालिग लड़की का अपहरण, भरी बाजार से जबरन बाइक पर बिठाया और ले गए-VIDEO

MP: फिल्मी अंदाज में नाबालिग लड़की का अपहरण, भरी बाजार से जबरन बाइक पर बिठाया और ले गए-VIDEO

नाबालिग लड़की के अपहरण का वीडियो सामने आया है। इसमें वह आरोपियों से बचने के लिए खुद को बचाती है। बाजार में वह लोगों के बीच छिप जा रही है। तभी आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बिठा ले गए।

लड़की का अपहरण- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लड़की का अपहरण

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में दिनदहाड़े भरी बाजार से अपहरण का मामला सामने आया है। जहां बोरी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार तीन युवकों ने धारदार हथियारों के दम पर नाबालिग लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया। युवकों की यह कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

24 घंटे के बाद आरोपी गिरफ्तार 

इसी वायरल वीडियो के आधार पर अलीराजपुर पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर अलीराजपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को रणजीतगढ़ के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। 

घोषित किया गया था ईनाम

इन तीनों फरार आरोपियों पर अलीराजपुर पुलिस की ओर से 5000- 5000 का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए काफी छानबीन की। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज की सहायता ली गई।

एकतरफा प्यार का मामला

पुलिस अधिकारी रविंद्र सिंह राठी ने कहा कि अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार एक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से नाबालिग का अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा कि आरोपी युवक एक तरफा इश्क में यह वारदात कर बैठा। हालांकि, थोड़ी दूर जाम में फंसने के चलते नाबालिग अपने आप युवकों के चंगुल से फरार होने में कामयाब रही। 

आरोपियों को कड़ी सजा की मांग

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने तीनों आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट- सचिन जोशी