A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर का ऐसा विरोध, भरे बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता ने डंडे से पीट-पीटकर तोड़ डाला-VIDEO

मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर का ऐसा विरोध, भरे बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता ने डंडे से पीट-पीटकर तोड़ डाला-VIDEO

स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर बाजार के लोगों ने नाराजगी जताई। मीटर को उखाड़ कर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने डंडे से पीटकर उसे तोड़ डाला। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

स्मार्ट मीटर को डंडे से तोड़ा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्मार्ट मीटर को डंडे से तोड़ा

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने उस स्मार्ट मीटर को डंडे से भरे बाजार में तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस मामले की शिकायत के बाद लालबर्रा थाना पुलिस ने आरोपी मनीष कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लालबर्रा में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

बालाघाट के लालबर्रा मुख्यालय की दुकानों में सीनियर इंजीनियर सरफराज कुरैशी के निर्देशन में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने लालबर्रा गए हुए थे। इसका लालबर्रा के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मनीष कुशवाहा सहित अन्य ने विरोध किया। 

जमीन पर पटक कर डंडे से कुचला

अधिकारियों द्वारा इस मीटर को लगाए जाने पर जोर दिए जाने के चलते मनीष कुशवाहा ने सख्त आपत्ति की और स्मार्ट मीटर को बाजार चौक में जमीन पर पटक कर डंडे से कुचल दिया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।  

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की रिपोर्ट विद्युत विभाग के सीनियर इंजीनियर सरफराज कुरैशी द्वारा कराई गई है। इसके बाद लालबर्रा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो एक दिन पहले का है, जो की अब जमकर वायरल हो रहा है।

स्मार्ट मीटर तोड़े जाने से 9 हजार रुपये का हुआ नुकसान

असल में भुगतान को लेकर संदेह है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से विद्युत की अधिक बिलिंग होगी। दुकानदार पुराने मीटर को यथावत रखने और स्मार्ट मीटर लगा जाने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के इस कार्यकर्ता का विरोध करने का तरीका को गलत माना जा रहा है। मीटर तोड़े जाने से विभाग ने 9 हजार रुपए की क्षति होना भी अपने शिकायत में दर्ज कराई है।

 बालाघाट से शौकत बिसाने की रिपोर्ट