1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रात में सहेली के यहां रुक गई महिला, नाराज पति ने 3 दिन तक पीटा, गंदी लत बनी मौत की वजह

रात में सहेली के यहां रुक गई महिला, नाराज पति ने 3 दिन तक पीटा, गंदी लत बनी मौत की वजह

मृतक महिला शराब पीने की आदी थी। वह शराब के नशे में अपनी सहेली के यहां ही रुक गई थी। इस बात से नाराज पति ने लगातार तीन दिन तक उसके साथ मारपीट की और इलाज भी नहीं कराया। इससे उसकी मौत हो गई।

Betul Murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक पति तीन दिन तक अपनी पत्नी को पीटता रहा। लाठी-डंडे की मार से महिला घायल हो गई तो इलाज भी नहीं कराया और अंत में महिला की मौत हो गई। महिला शराब की आदी थी। उसकी गंदी लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। एक दिन पत्नी ने अपनी सहेली के यहां शराब पी और ज्यादा नशे में होने के कारण रात में उसी के घर पर रुक गई। इस बात से नाराज पति ने उसे लगातार तीन दिन तक पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। झल्लार निवासी बलराम बागड़े पत्नी रंजना और तीन बच्चों के साथ हिवरखेड़ी गांव में ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आया था। 27 फरवरी को उसकी पत्नी रंजना अपनी सहेली के यहां रात रुक गई। 28 फरवरी को वह अपने घर पर पहुंची। इस बात से नाराज होकर पति बलराम ने उसके साथ विवाद किया और लाठी से मारपीट की। 

तीन दिन तक मारपीट करता रहा बलराम

बलराम तीन दिनों तक पत्नी के साथ लगातार मारपीट करते रहा। लगातार पिटाई करने के चलते पत्नी के शरीर पर गंभीर चोटें भी आई। पत्नी के दर्द के तड़पने के बाद भी पति ने उसका इलाज अस्पताल में ले जाकर नहीं करवाया। मारपीट के कारण आई गंभीर चोटों के कारण पत्नी रंजना बागड़े की धुलेंडी के दिन 4 मार्च को मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रंजना का शव जिला अस्पताल पहुंचाया और पीएम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

शराब पीने की आदी थी पत्नी

मृतका रंजना और बलराम की शादी को 15 साल हो चुके थे। उनके तीन बच्चे भी हैं। मृतका रंजना शराब पीने की आदी थी। उसके शराब पीने के कारण पति और पत्नी के बीच व लगातार विवाद होते रहते थे। 27 फरवरी को रंजना ने हिवरखेड़ी गांव में अपनी सहेली के घर पर रात को शराब पी। शराब पीने के बाद वह रात में वहीं पर रुक गई। पत्नी के शराब पीने और रात सहेली के यहां रुकने से आरोपी पति बलराम बेहद नाराज हुआ। इसी नाराजगी में वह पत्नी से लाठी से मारपीट करते रहा।

(बैतूल से मयंक भार्गव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज

दुनिया के नेटवर्क से दूर जा रहे हैं बागेश्वर बाबा, न कथा करेंगे, न दरबार लगेगा, यहां जानिए कारण