धर्मांतरण और देह व्यापार का चला रही थीं गंदा खेल, गरीब लड़कियों को बनाती थीं शिकार; 2 सगी बहनें गिरफ्तार
मामले की सरगना दो सगी बहनें निकलीं, जिन पर गरीब लड़कियों को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराना और उन्हें अमीर युवकों के साथ भेजकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले की सरगना दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन बहनों पर गरीब लड़कियों को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराना और उन्हें अमीर युवकों के साथ भेजकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
आलीशान फ्लैट में रह रही थीं
अमरीन और आफरीन, जो पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। अब सागर रॉयल विला जैसे पॉश इलाके में आलीशान फ्लैट में रह रही थीं। इन दोनों बहनों पर आरोप है कि वे गरीब घरों की लड़कियों को झांसा देती थीं और फिर उन्हें बड़े पार्टियों में अमीर युवकों के सामने पेश करती थीं। बाद में उन्हें धर्मांतरण कराने के बाद देह व्यापार के जाल में फंसाया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये लड़कियां खुद भी एक हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल जी रही थीं, जिसे वे धर्म परिवर्तन के बाद हासिल कर चुकी थीं।
इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब 21 और 32 साल की दो युवतियां, जो भोपाल और छत्तीसगढ़ से थीं, बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करने आईं। इन दोनों युवतियों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीन अन्य आरोपी- बिलाल, चानू और यासिर अब तक फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
गिरोह के अन्य आरोपी
गिरोह में शामिल अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें चंदन यादव का नाम सामने आया है, जो खुद भी धर्म परिवर्तन कर चुका था। इसके अलावा, बिलाल और चानू, जो अमरीन और आफरीन के भाई हैं, पर भी गंभीर आरोप हैं। इन पर पीड़िताओं के साथ रेप करने का आरोप है। यासिर, जो अमरीन का रिश्तेदार है, पर अहमदाबाद में एक पीड़िता के साथ रेप करने का आरोप है।
हिंदू संगठनों ने जताई नराजगी
इस घटना पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि वे लव जिहाद के मामलों से निपटने के लिए बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने हिंदू लड़कियों को मुस्लिम समाज से संबंध तोड़ने की सलाह दी और कहा कि गौमांस से संबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ दोस्ती करने से बचना चाहिए।
धर्म परिवर्तन का कोई भी मामला स्वीकार नहीं: सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और धर्मांतरण के इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने की बात कही है। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और धर्म परिवर्तन का कोई भी मामला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहां का माहौल बहुत ही खराब था: पड़ोसी
इस मामले के आस-पास के लोगों ने भी अपनी बात रखी है। एक पड़ोसी ने बताया कि रात के समय कम उम्र के लड़के अक्सर इन बहनों के फ्लैट पर आते थे और वहां का माहौल बहुत ही खराब था। काम करने वाली बाई ने भी यह आरोप लगाया कि लड़कियां हीरोइन की तरह दिखती थीं और यह काम बहुत गंदा था।
