1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के दतिया से बड़ी खबर, बीजेपी के प्रचार वाहन पर हमला, फाड़े गए बैनर, जानें किन पर लगे आरोप

मध्य प्रदेश के दतिया से बड़ी खबर, बीजेपी के प्रचार वाहन पर हमला, फाड़े गए बैनर, जानें किन पर लगे आरोप

मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी के प्रचार वाहन पर हमले की खबर सामने आई है और आरोप आजाद समाज पार्टी के अज्ञात कार्यकताओं पर लगे हैं।

Datia- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दतिया

Highlights

  • दतिया में बीजेपी के प्रचार वाहन को बनाया गया निशाना
  • बैनर फाड़े गए, खूब किया गया हंगामा
  • चंद्रशेखर आजाद की सभा से लौट रहे लोगों पर हंगामे के आरोप

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने बीजेपी के प्रचार वाहन पर हमला किया है। आरोप है कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की सभा से लौट रहे लोगों ने वाहन के बैनर फाड़े हैं।

मामला दतिया के जिगना थाना के उदगवां ग्राम का है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध जिगना थाना में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकताओं द्वारा ही भाजपा के प्रचार वाहन के पोस्टर फाड़े गए हैं, ऐसे आरोप हैं। पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के अज्ञात कार्यकताओं पर मामला दर्ज कर लिया है।

दतिया में क्यों चल रहा प्रचार अभियान?

दतिया (मध्य प्रदेश) में विधानसभा उपचुनाव के कारण प्रचार अभियान चल रहा है। दरअसल कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता अयोग्यता के चलते रद्द हो गई थी और उन्हें धोखाधड़ी के मामले में सजा मिलने के बाद सीट खाली हुई है।
उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को है और मतगणना 3 अगस्त 2026 को होगी।

यहां बीजेपी से आशुतोष तिवारी प्रत्याशी हैं। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस से यहां घनश्याम सिंह उम्मीदवार हैं। इस सीट पर साल 2023 में नरोत्तम मिश्रा हार गए थे, इसलिए बीजेपी हर हाल में ये सीट जीतना चाहती है, वहीं कांग्रेस अपनी जीत को बनाए रखना चाहती है।

टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे

टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। BJP की तरफ से कई अन्य बड़े नाम जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM मोहन यादव भी प्रचार में लगे हैं। बूथ-लेवल कैंपेन, वाहन रैलियां और विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस मोहल्ला बैठकें, घर-घर संपर्क और संगठन मजबूत करने पर जोर दे रही है।

यह एक हाई-प्रोफाइल उपचुनाव हो गया है क्योंकि दोनों पार्टियों की साख दांव पर लगी है। नरोत्तम मिश्रा को साइडलाइन करके बीजेपी ने इस सीट पर बड़ा दांव खेला है, वहीं कांग्रेस के लिए भी सीट बचाना बड़ी चुनौती है। अब देखना ये होगा कि जनता किसे अपना विधायक चुनती है। चुनाव और उसके नतीजों का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है।

हाल ही में सीएम मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा के साथ दतिया में रैली की थी और कहा था कि कांग्रेस को कोई और नहीं, उसके कर्म ले डूबे। (रिपोर्ट- रवि)

ये भी पढ़ें- 

कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी को देंगे चुनौती