1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इश्क बना मौत की वजह, पिता-भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

इश्क बना मौत की वजह, पिता-भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक लड़के ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर प्रेमिका की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पहले पति की मौत के बाद आरोपी संग मृतिका विधवा का लगभग ढाई साल अफेयर था।

MP News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मृतक महिला

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक प्रेमिका की मौत की दुखद खबर सामने आई है। बालाघाट की बैहर पुलिस ने मोदीनगर में एक दिन पहले हुई विधवा महिला सविता धुर्वे की अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मामले में मृतिका के प्रेमी गणेश शिवालिया को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए अपने पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम शिवालिया के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेत दिया था।

चार बच्चों के सिर से उठा मां साया

बालाघाट में हुई इस घटाना से मृतिका महिला के बच्चे सदमे में हैं। बता दे कि बैहर के मोदीनगर में 12 जून को विधवा महिला सविता धुर्वे की उसके निर्माणाधीन मकान में लहू-लुहान लाश मिलने से हलचल मच गई थी। दुखद बात तो यह है कि मृतिका विधवा के साथ उसके चार बच्चे हैं, जिन्हें वह अपनी दूसरी शादी के बाद भी साथ में रखना चाहती थीं। शुरुआत में आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस की तथ्यों की जांच-परख के बाद पता चला कि मृतिका के घर पर गणेश उर्फ कृष्णा शिवालिया का आना जाना था।

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए रची खूनी साजिश

मृतिका महिला से जुड़ी इन्हीं जानकारी के आधार पर गणेश को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई तो उसने इस घटना के बारे में खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि अपने पिता बुधराम और भाई बलराम के साथ उसने इस मौत की साजिश को अंजाम दिया था। इस संबंध में एसडीओपी अरविंद शाह ने बताया कि मृतिका सविता धुर्वे के पति की मौत होने के बाद में उसका मुख्य आरोपी गणेश शिवालिया के साथ लगभग ढाई साल से अफेयर चल रहा था। समय के साथ दोनों के बीच व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से मतभेद होने लगे थे। मृतिका आरोपी से शादी करने तथा अपने बच्चों के पालन-पोषण करने को कहती रहती थी। इन्हीं कारणों से आरोपी प्रेमी गणेश का शादी का रिश्ता भी टूट गया था, जिसके कारण वह मृतिका से नाराज और परेशान रहने लगा।

प्रेमिका की बेरहमी से गला रेतकर की हत्या 

घटना के पहले वह महाराष्ट्र के नागपुर में था और वह वहां से अपने घर आया। इसके बाद में आरोपी गणेश ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इसी साजिश के तहत उन्होंने प्रेमिका महिला की हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोनों पिता-पुत्र ने मुख्य आरोपी गणेश को फरार होने में सहयोग करने और खून से सने कपड़ों को जलाकर खत्म करने की कोशिश की। सबूत मिटाने वे तीनों आरोपी कितने सफल रहे हैं, यह तो पुलिस ही बात सकती है। इस तरह अंधे हत्याकांड में आरोपी प्रेमी कृष्णा उर्फ गणेश शिवालिया, पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम शिवालिया तीनों निवासी ग्राम कोहका को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या के लिए जिन हथियार कटर, मोबाईल व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

(इनपुट - शौकत बिसाने)

ये भी पढे़ं-

बचपन में सिर से उठा मां का साया, पिता ने भी छोड़ा साथ, अब भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनीं रीवा की कल्पना

2 नाबालिगों ने दो किशोरियों का किया बलात्कार, पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार