1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में गरजा बुलडोजर, डबल मर्डर के आरोपी के घर को मिट्टी में मिलाया

इंदौर में गरजा बुलडोजर, डबल मर्डर के आरोपी के घर को मिट्टी में मिलाया

इंदौर में एक गार्ड ने जरा से विवाद के बाद दो लोगों कि हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी कि गिरफ्तारी हो चुकी है। आज नगर निगम ने उसके घर का अवैध हिस्से पर बुलडोजर भी चला दिया।

Madhya Pradesh - India TV Hindi
Image Source : तस्वीर सांकेतिक है इंदौर में गरजा बुलडोजर

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के खरजाना इलाके में लोगों ने बुलडोजर का कहर देखा। यहां नगर निगम की टीम ने दो सप्ताह पहले दो लोगों की हत्या करने वाले गार्ड का मकान तोड़ दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही करणी सेना के स्थानीय पदाधिकारी पहुंचे  इसका विरोध किया। हालांकि जब अधिकारियों ने उन्हें समझाया तो वह मान गए।

बिल्डिंग के अवैध हिस्से को तोड़ा गया- नगर निगम 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुलिस प्रशासन के साथ निगम का अमला पोकेलेन के साथ मौके पर पहुंचा। यहां गार्ड के मकान को तोड़ने के पहले करणी सेना ने विरोध किया। काफी देर तक अफसरों से बातचीत के दौरान वह राजी हुए। जिसमें आरोपी गार्ड के मकान का आगे का हिस्सा ढहा दिया गया। एक दिन पहले ही नगर निगम ने गोलीकांड के आरोपी राजपाल पिता यदुनंद सिंह के मकान पर रिमूवल करने का नोटिस दिया था। नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था। जिसमें मकान का अवैध हिस्से का उल्लेख किया गया था।

दो हफ्ते अंजाम दिया गया था हत्याकांड 

बता दें कि लगभग दो सप्ताह पहले खजराना इलाके के कृष्ण बाग कॉलोनी में बैंक के सुरक्षाकर्मी राज्पाल का अपने पड़ोसियों से कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर उसने घर में पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस प्रशासन और नगर निगम का अमला शुक्रवार को आरोपी के आवास पर पहुंचा और उसके मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई।