1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ड्रग रैकेट चलाने वाले यासीन अहमद के घर पर चलेगा बुल्डोजर, मोहन यादव सरकार का फैसला

ड्रग रैकेट चलाने वाले यासीन अहमद के घर पर चलेगा बुल्डोजर, मोहन यादव सरकार का फैसला

ड्रग पैडलर यासीन अहमद के खिलाफ मोहन यादव सरकार बड़ा एक्शन लेने जा रही है। दरअसल सरकार आरोपी के 50 करोड़ से ज्यादा के अवैध साम्राज्य पर बुल्डोजर एक्शन लेने जा रही है।

Bulldozer will be run on the house of drug racketeer Yasin Ahmed decision of Mohan Yadav government- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ड्रग रैकेट चलाने वाले यासीन अहमद के घर पर चलेगा बुल्डोजर

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एमडी ड्रग पैडलर यासीन अहमद उर्फ मछली शाहवर अहमद उर्फ मछली परिवार के रिश्तेदारों के 50 करोड़ से ज्यादा के अवैध साम्राज्य पर बुल्डोजर एक्शन लेने जा रही है। आरोपियों पर ड्रग तस्करी, महिलाओं के यौन शोषण और युवकों की बेरहमी से पिटाई कर अड़ीबाजी (धमकी) करने के आरोप हैं। आरोपियों के परिवार वालों पर सरकारी जमीन पर मदरसा फार्म हाउस, वेयर हाउस, कारखाना बनाने का भी आरोप है। बीते दिनों एमपी पुलिस ने चाचा और भतीजे का जुलूस भी निकाला था। 

मोहन यादव सरकार का बुल्डोजर एक्शन

बता दें कि मोहन यादव सरकार का बुल्डोजर एक्शन कुछ देर बाद शुरू होगा। बुल्डोजर एक्शन के जरिए राज्य सरकार 50 करोड़ की जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू करेगी। इस दौरान देहात एसपी, एसडीएम सहित सैंकड़ों की संख्या में पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि आरोपियों द्वारा कब्जा की गई जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ ही देर में शुरू की जाएगी। इस मामले पर एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया ने बयान देते हुए आरोपियों की जानकारी भी साझा की है।

आरोपियों की जानकारी-

  1. शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का फार्म हाउस खसरा नंबर 55 शासकीय भूमि में स्थित वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता 
  2. शारिक पिता शरीफ अहमद का वेयर हाउस 40000 वर्ग फीट पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता 
  3. शकील अहमद पिता शरीफ अहमद का सुमन फार्म शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता 
  4. इरशाद अहमद पिता सरफराज मोहम्मद खान द्वारा कारखाना शासकीय भूमि पर वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता 
  5. अता उल रहमान पिता मुफ्ती रईस अहमद खान द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध मदरसा वार्ड नंबर 62 अनंतपुरा कोकता
  6.  शारिक अहमद उर्फ मछली ,सोहेल अहमद ,शफीक अहमद तीनों के पिता शरीफ अहमद तीन मंजिल कोठी शासकीय भूमि पर निवासी वार्ड नंबर 62, अनंतपुरा कोकता

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के भोपाल में बीते दिनों पुलिस ने हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया था। यहां यासीन अहमद नाम का एक व्यक्ति पूरा ड्रग रैकेट चला रहा था। शुरुआती जांच में यासीन के तार कई राज्यों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। यासीन खुद को वीडियो जॉकी बताता था, लेकिन उसका असली धंधा नशे का था। वह दो अगस्त को भोपाल में बड़ी पार्टी करने वाला था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने पूरे मामले का भंड़ाफोड़ कर दिया। यासीन अहमद हाई प्रोफाइल पार्टियों में लड़कियों को मुफ्त में नशे कराता था और जब लड़कियों को इसकी लत लग जाती थी, तब उनसे मोटी रकम वसूलता था। यासीन ने खुद दो अगस्त की पार्टी का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। यासीन का नेटवर्क भोपाल के क्लब, बार और रेस्टोरेंट्स में फैल चुका था। वह महंगी वीआईपी पार्टियों में एमडी ड्रग्स, कोकीन और चरस सप्लाई करता था।