1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: देवास में उफनती पुलिया पार कर रही कार बही, दो लोग लापता, बचाव का काम जारी

मध्य प्रदेश: देवास में उफनती पुलिया पार कर रही कार बही, दो लोग लापता, बचाव का काम जारी

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बड़ा हादसा घट गया। यहां चंदना गांव में बारिश के कारण उफनती पुलिया पार कर रही एक कार तेज बहाव में बह गई।

<p>dewas MP</p>- India TV Hindi
Image Source : ANI dewas MP

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बड़ा हादसा घट गया। यहां चंदना गांव में बारिश के कारण उफनती पुलिया पार कर रही एक कार तेज बहाव में बह गई। इस कार में सवार दो लोगों के भी बहाव में बह जाने की खबर है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार देवास जिले में एक पुलिया को पार करते समय एक कार पानी में बह गई। कार में बैठे दोनों लोगों को बचाने का प्रयास चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की थी। नशे में होने के कारण, उन्होंने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया। वे कार के साथ बह गए। हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक बहे लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है।