1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: ठेले पर फल खरीद रहे थे लोग, तभी सांड ने लगाई ऐसी छलांग, दुकान को कर दिया तहस-नहस, कई घायल

VIDEO: ठेले पर फल खरीद रहे थे लोग, तभी सांड ने लगाई ऐसी छलांग, दुकान को कर दिया तहस-नहस, कई घायल

फल खरीद रहे लोगों को पता ही नहीं चल पाया कि कैसे एक भारी-भरकम सांड उनके सामने आ गिरा। ठेले पर सांड के गिरते ही उस पर रखे सारे फल बिखर गए। आवारा सांड से लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

फल के ठेले पर सांड ने लगाई छलांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फल के ठेले पर सांड ने लगाई छलांग

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जगह-जगह सांड का आतंक है। जिले के बस स्टैंड से सांड के आतंक का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां फल के ठेले पर एक सांड अचानक से दौड़कर आता है और छलांग लगा देता है।

पूरी तरह बर्बाद हो गई फल की दुकान

जिस फल के ठेले पर वह दौड़कर कूदता है। उसके पास एक महिला एवं दो पुरुष फल खरीद रहे होते हैं। गनीमत यह रही की सांड किसी इंसान के ऊपर नहीं कूदा। सांड के कूदने से फल ठेले की दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

जान बचाकर भागे लोग

दरअसल, छतरपुर में ठेले पर फल खरीद रहे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले बिजली की रफ्तार से एक सांड दौड़ता आता है। वह ठेले पर कूद जाता है। देखते ही देखते फल का ठेला पूरी तरह से तहस- नहस हो जाता है। आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं।

सांड के अटैक से कुछ लोगों को मामूली चोटें

ये घटना छतरपुर जिले के बस स्टैंड की बताई जा रही है। घटना बस स्टैंड पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक साथ लाइन में खड़े फलों के ठेले पर एक सांड दौड़कर आता है और कूद जाता है। बताया जा रहा है कि घटना में आसपास के कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट