1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. छतरपुर में भीषण हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर, पांच लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

छतरपुर में भीषण हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर, पांच लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

छतरपुर में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास एक ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई।

Road Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा छतरपुर में चौका गांव के पास हुआ। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

बोलेरो के पखच्चे उड़े

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक औैर बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो के पखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

बताया जाता है कि बोलेरो में सवार परिवार के लोग बिजावर के रहनेवाले थे और वे बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में जा रहे थे। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की ओर से अभी मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रिपोर्ट-प्रेम गुप्ता, छतरपुर