1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पुलिस के सारे खाली पद भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पुलिस के सारे खाली पद भरे जाएंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में जितने भी पुलिस के खाली पद हैं, उन्हें भरा जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने की भी घोषणा की है।

Chief Minister Mohan Yadavs big announcement all the vacant posts of police will be filled- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती के जितने भी पद खाली हैं, उन्हें अगले तीन साल में भरा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे याद दिलाया गया है कि अभी साढ़े 7 हजार भर्ती की परमिशन हमने दी है। लेकिन 20 हजार पद अभी भी बाकी हैं। नई भर्ती होते-होते 2 हजार पद खाली हो जाएंगे, तो पुलिस के जो पद खाली हैं, उन्हें क्यों खाली रखा जाए। इसलिए साढ़े 7 हजार पद इस साल भरेंगे, साढ़े सात हजार पद अगले साल भरेंगे और साढ़े 7 हजार पद उसके अगले साल भरेंगे। तीन साल के अंदर कोशिश करेंगे की पुलिस के सारे पद भर दें। कोई पद खाली नहीं रहने वाले। पुलिस के सारे पद भरेंगे।'

सीएम मोहन यादव ने की पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने कहा, 'कर्मचारी चयन मंडल की जो तकलीफ आपको आती है। हम तो कोशिश कर रहे हैं कि आप जल्दी से जल्दी पुलिस भर्ती बोर्ड बना लें या मैं पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने की घोषणा करता हूं। ताकि आपके अपने पुलिस के दायरे में भर्ती करने की सुविधा हो और उसकी तीक्ष्ण दृष्टि भी हो। जिसके कारण से उसके मापदंड पर आप अच्छे से भर्ती कर लेंगे, ये मुझे अच्छा लगेगा। एक छोटी सी जानकारी मुझे और दी गई कि वीवीआईपी की सुरक्षा में जो कर्मचारी लगे हैं, उनको छठवां विशेष भत्ता, जोखिम भत्ता हम नहीं दे पा रहे हैं, मैं इसे देने की घोषणा करता हूं।'

सीएम मोहन यादव ने दी स्कॉलरशिप

गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल के निजी होटल में आयोजित 'स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025' वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपये हो गई है। यह आय वर्ष 2002-03 तक मात्र 11 हजार रुपए थी। पिछले डेढ़ साल में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों को लाभ होगा । प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।