A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चोरों ने गायब कर दिया करोड़ों का सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की अनोखी कहानी कर देगी हैरान

चोरों ने गायब कर दिया करोड़ों का सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की अनोखी कहानी कर देगी हैरान

भोपाल के निशातपुरा में पुलिस ने करोड़ों का सोना चुराकर भाग रहे चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब चोरों की तलाशी ली तो आंखें फटी रह गईं। चोरी की अनोखी कहानी का देखें वीडियो...

करोड़ों का सोना बरामद- India TV Hindi
Image Source : REPORTER करोड़ों का सोना बरामद

भोपाल: निशातपुरा पुलिस ने किया करोड़ों का सोना बरामद, लेकिन इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। घर घर जाकर सोना बेचने वाला शख्स सागर से अपना माल बेचकर भोपाल लौट रहा थाष रास्ते में उनसे शराब पी ली और करोड़ों का सोना गाड़ी में छोड़ फुटपाथ पर सो गया। जब उसकी नींद खुली तो सोना गायब था। उसके होश उड़ गए, उसने पुलिस में कंप्लेन की और जब पुलिस ने जांच की तो चोरों का पता चल गया। चोरों ने उसका करोड़ों की कीमत का सोना चुरा लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने चोरी कर फरार हुए चोरों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई करते हुए दो किलो से ज्यादा के सोने के जेवरात और बिस्किट चोरों के पास से बरामद किया। सोने की कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि शख्स सूरत से देहात की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब तक फरार है। 

देखें वीडियो

पुलिस के मुताबिक आरोपी हरीश यादव और दीपक सूर्यवंशी को चोरी करने की आदत है और दोनों लोगों की घरों की रेकी करते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने जांच में पाया कि फरियादी की लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निशातपुरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ा सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में सोना बरामद होना राजधानी के लिए बड़ी बात है।