मध्य प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2000 को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में मंगलवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2016 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 3880 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में सोमवार को 5 और लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना से हुई मौतों की संख्या 224 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3880 पहुंच गई है। सोमवार को यहां 158 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सोमवार को 5 और लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना से हुई मौतों की संख्या 224 पहुंच गई है। अब तक कोरोना वायरस ने राज्य के 41 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या भी 1857 पर पहुंच गई है।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले
| जिला |
कोरोना पॉजिटिव |
मौत |
| इंदौर |
2016 |
92 |
| भोपाल |
788 |
34 |
| उज्जैन |
237 |
45 |
| जबलपुर |
133 |
7 |
| खरगौन |
89 |
8 |
| बड़वानी |
26 |
0 |
| शिवपुरी |
3 |
0 |
| मुरैना |
22 |
0 |
| ग्वालियर |
26 |
0 |
| छिंदवाड़ा |
5 |
1 |
| विदिशा |
13 |
0 |
| बैतूल |
1 |
0 |
| श्योपुर |
4 |
0 |
| होशंगाबाद |
37 |
3 |
| खंडवा |
59 |
7 |
| रायसेन |
64 |
3 |
| देवास |
48 |
7 |
| धार |
79 |
2 |
| सागर |
10 |
1 |
| शाजापुर |
8 |
1 |
| रतलाम |
23 |
0 |
| मंदसौर |
51 |
4 |
| सतना |
4 |
1 |
| टीकमगढ़ |
3 |
0 |
| आगर मालवा |
13 |
1 |
| अलीराजपुर |
3 |
0 |
| डिंडोरी |
2 |
0 |
| बुरहानपुर |
60 |
5 |
| शहडोल |
3 |
0 |
| हरदा |
3 |
0 |
| रीवा |
3 |
0 |
| अनूपपुर |
3 |
0 |
| अशोकनगर |
2 |
1 |
| पन्ना |
1 |
0 |
| नीमच |
27 |
0 |
| झाबुआ |
2 |
0 |
| सीहोर |
2 |
1 |
| गुना |
1 |
0 |
| भिंड |
1 |
0 |
| मंडला |
1 |
0 |
| सिवनी |
1 |
0 |
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1559 लोग ठीक भी हुए हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 67,152 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 20917 लोग ठीक हो चुके हैं और 44029 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब रिकवरी रेट अब 31.15 प्रतिशत हो चुका है।