A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की और युवक का शव बुधवार सुबह ग्राम तीन टेकरी में पेड़ से लटका हुआ मिला।

 पेड़ से लटका मिला शव- India TV Hindi
Image Source : DEMO पेड़ से लटका मिला शव

मध्य प्रदेश के खरगोन में युवक और एक लड़की का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। बलवाड़ा से तीन किलोमीटर दूर ग्राम तीन टेकरी में पेड़ से लटके शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने सुसाइड किया है। पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। बलवाडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की और युवक का शव बुधवार सुबह ग्राम तीन टेकरी में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत, बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आज सुबह ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

एक ही मुहल्ले में रहते थे दोनों

बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 15 साल और लड़के की उम्र करीब 20 साल थी। दोनों चौधरी मोहल्ला बलवाड़ा के रहने वाले थे। युवक का नाम बसंत उर्फ अन्नु था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। हालांकि इस संबंध में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सुसाइड की खबर लगते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट- अजय तिवारी