1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: रीवा में बाइक की टक्कर से 5 फीट ऊपर हवा में उड़ा साइकिल सवार, 20 फीट दूर गिरकर मौत

Video: रीवा में बाइक की टक्कर से 5 फीट ऊपर हवा में उड़ा साइकिल सवार, 20 फीट दूर गिरकर मौत

रीवा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।

मऊगंज में खतरनाक एक्सीडेंट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मऊगंज में खतरनाक एक्सीडेंट

रीवा। मऊगंज जिले से भीषण सडक हादसे की एक घटना सामने आई है। हादसे मे एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर से देखा जा सकता है की सामने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की साइकिल सवार व्यक्ति पहले तो 5 फीट ऊपर हवा में जा उछला। इसके बाद 20 फीट दूर जा गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे मे बाइक सवार दंपत्ति भी बुरी तरह से घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है।

बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

 यह घटना मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज गांव की है। बताया जा रहा है की रविवार की सुबह डिहिया गांव के निवासी 19 वर्षीय सुभाष साकेत तेंदु पत्ता तोड़ने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकले थे। शाम को तेंदु पत्ता तोड़कर वह वापस लौट रहे थे। सुभाष साकेत जैसे ही लालगंज गांव के समीप स्थित तिराहे बने मोड़ पर पहुंचे तभी सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार सुभाष को जोरदार टक्कर मार दी।

यहां देखें वीडियो

टक्कर से 5 फीट ऊपर हवा में उड़ा साइकिल सवार

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सुभाष साकेत 5 फीट उपर हवा में जा उछला। इसके बाद तकरीबन 20 फीट दूर जा गिरा। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास मौजूद लोग दौड़कर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। बताया गया की बाइक और साइकल के बीच हुई भीषण टक्कर मे साइकल सवार सुभाष साकेत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक सवार रहीश साहू और पत्नि प्रीति साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगो की मदत से नईगढ़ी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रीवा रेफर किया है। हादसे को लेकर थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अशोक मिश्रा