1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दतिया विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद सामने आया बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला बयान, देखें VIDEO

दतिया विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद सामने आया बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला बयान, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला बयान सामने आया है।

Ashutosh Tiwari- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला बयान

दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी हार गए हैं और कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

हार के बाद सामने आया बीजेपी प्रत्याशी का पहला बयान

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का पहला बयान सामने आया है। आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर पहुंचे और अपनी हार स्वीकार करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा, "यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।"

दतिया उपचुनाव में किसे कितने वोट मिले?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की है और उन्हें 66,757 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं। यानी कांग्रेस के प्रत्याशी ने बीजेपी को 6,016 वोटों से हराया है।

एक और बड़ा अपडेट ये भी है कि दतिया में आजाद समाजवादी पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव मंडल को भी 22,527 वोट मिले हैं। 

किसने कितना वोट प्रतिशत पाया?

कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 66726 ईवीएम वोट हासिल किए और 31 पोस्टल वोट हासिल किए। उन्हें कुल 66757 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 42.39 रहा। वहीं बीजेपी के आशुतोष तिवारी ने 60701 ईवीएम वोट हासिल किए और 40 पोस्टल वोट हासिल किए। उन्हें कुल 60741 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 38.57 रहा।

आजाद समाजवादी पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव मंडल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 22515 ईवीएम वोट मिले और 12 पोस्टल वोट मिले। उन्हें कुल 22527 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 14.3 रहा।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के दौरान ही ये दावा किया था कि दतिया में सारे रिकॉर्ड तोड़कर जीतेंगे। कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी सरकार पर मतदान के दौरान माहौल बिगाड़ने और गड़बड़ी कराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था। 

दतिया जीतने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वह जश्न मना रहे हैं। वहीं बीजेपी में इस बात पर मंथन शुरू हो गया है कि आखिर हार के पीछे क्या वजह रही।

ये भी पढ़ें-

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीत