A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मंच से धड़ाम से गिरे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, स्वागत कार्यक्रम में टूटा मंच

मंच से धड़ाम से गिरे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, स्वागत कार्यक्रम में टूटा मंच

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के देवास में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या अधिक हो गई, जिससे अचानक मंच टूट गया। उस समय टिकेंद्र प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद थे और उनका स्वागत किया जा रहा था।

क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे टिकेंद्र प्रताप सिंह

घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद वे क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी क्रम में हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ।

(रिपोर्ट- अरविंद चौकसी)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

VIDEO: कहीं और शादी तय हुई तो टावर पर चढ़ गई प्यार में पड़ी लड़की, 6 घंटे तक उसी पर रही; पिता ने कहा- नहीं उतरी तो जान दे दूंगा