1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर 2 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, दिल को झकझोर देगी बेरहम पिता की ये वारदात

MP: पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर 2 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, दिल को झकझोर देगी बेरहम पिता की ये वारदात

पुलिस ने आरोपी पिता को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही मासूम बेटी की हत्या के मामले पर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बजाग थाना क्षेत्र में आने वाले धुरकुटा गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी दो साल की दुधमुही बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है की पिता राजकुमार अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। दो साल की बेटी को नाजायज संतान मानता था। 

2 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

इसी के चलते बीते शनिवार की दोपहर आरोपी और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इसको लेकर आरोपी ने दो साल की बेटी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हो रही पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गांव से लगे जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। दो साल की बेटी के हत्या क मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वारदात के बाद गांव के लोग भी रह गए हैरान

इस घटना के बाद से गांव के लोग सहम गए। उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि गांव का एक शख्स अपनी ही दो साल की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देगा। आरोपी ने जिस तरह के आरोप पत्नी पर लगाएं है, इसको लेकर ग्रामीणों ने अभी कुछ नहीं कहा है।

डिंडौरी से दीपक नामदेव की रिपोर्ट