A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कोबरा लेकर शराब लेने पहुंचा सपेरा, नशे में सांप को वहीं छोड़ दिया; ग्राहकों में दहशत

कोबरा लेकर शराब लेने पहुंचा सपेरा, नशे में सांप को वहीं छोड़ दिया; ग्राहकों में दहशत

जबलपुर में एक सपेरा कोबरा लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गया। शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर उसने कोबरा को वहीं पर छोड़ दिया और खुद चला गया। वहीं दुकान के पास कोबरा को देखने के बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

दुकान के पास कोबरा छोड़ गया सपेरा। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुकान के पास कोबरा छोड़ गया सपेरा।

जबलपुर: जिले के पाटन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सपेरा शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। शराब लेने के बाद उसने वहीं पर शराब पी और फिर शराब के नशे में इस कदर चूर हो गया कि वह अपने साथ लाए कोबरा सांप को शराब दुकान के सामने ही छोड़कर वहां से गायब हो गया। घटना के वक्त शराब दुकान पर मौजूद लोग उस समय दहशत में आ गए, जब उन्होंने देखा कि एक पोटली के पास एक जिंदा कोबरा फन फैलाए बैठा है। लोग डर के मारे शराब खरीदने से भी पीछे हट गए।

सांप के पास जाने से डरे लोग

स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हम लोग तो शराब लेने आए थे, देखा कि एक बड़ा सा सांप बैठा है। सब डर गए थे, कोई पास नहीं जा रहा था। हमने सोचा कहीं कोई उसे मार न दे, इसलिए सबने मिलकर उसे घेर लिया। घटना के करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दुकान संचालक ने सर्प विशेषज्ञ को बुलाया। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ ने सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और दुकान का माहौल फिर से सामान्य हुआ। हालांकि, सपेरा अब तक लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सपेरे का नहीं चल सका पता

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कोबरा सांप को घेरे हुए दिख रहे हैं। हालांकि लोग डर के मारे सांप के पास नहीं जा रहे थे। वहीं काफी देर के बाद कोबरा सांप को पकड़ा गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह कोबरा सांप की देखभाल कर रहे थे। उनका कहना है कि कोई सपेरा यहां कोबरा को लेकर आया और शराब के नशे में इसे दुकान पर ही छोड़कर चला गया। फिलहाल अभी तक सपेरे का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है। (इनपुट- देबजीत देब)

यह भी पढ़ें-

मच्छर से बचने के लिए कमरे में धुआं करके सोए, सुबह मां और दो बेटों का मिला शव; मचा हड़कंप

संभल में मुस्कान जैसा कांड, पति की हत्या कर ग्राइंडर से किए कई टुकड़े; प्रेमी संग महिला गिरफ्तार