1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में भी 'गुरुग्राम' जैसा कांड, फीमेल बाइक राइडर से सरेआम बदसलूकी; सामने आया VIDEO

भोपाल में भी 'गुरुग्राम' जैसा कांड, फीमेल बाइक राइडर से सरेआम बदसलूकी; सामने आया VIDEO

भोपाल में एक कार सवार ने महिला बाइक राइडर से बदलसूकी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में भी सामने आया था।

कार सवार ने महिला बाइक राइडर से की बदसलूकी।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कार सवार ने महिला बाइक राइडर से की बदसलूकी।

भोपाल: गुरुग्राम में जिस तरह की घटना सिया के साथ हुई कुछ उसी तरह की घटना भोपाल की फीमेल बाइक राइडर आबिदा के साथ भी हुई है। शिकायत के मुताबिक घटना 2 अगस्त को हुई थी। जानकारी के मुताबिक आबिदा नाम की लड़की बाइक से घर से निकली थी। इसी दौरान एक कार चालक ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद कार सवारों ने उसकी बाइक का पीछा किया और कई बार रास्ता रोकने की कोशिश की। आबिदा ने 4 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने लिखित में माफी मांग ली।

कार सवार ने की बदसलूकी

दरअसल, भोपाल में बाइक में लगे कैमरे में ये पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई। इस वीडियो को जिसने भी देखा, सहम कर रह गया। यहां एक लेडी बाइक राइडर अपनी बाइक से जा रही थी, तभी उसके पीछे एक कार चलने लगी। कार कभी लेडी बाइकर के बेहद करीब आ रही थी, तो कभी दूर जा रही थी। कार से तेज म्यूजिक की आवाज भी आ रही थी। लेडी बाइकर ने जब कार को अपना पीछा करते देखा, तो बाइकर ने इसका विरोध किया। इसके बाद कार सवार से लेडी बाइक की बहस होने लगी। लेडी बाइकर ने जब कार सवार को उसकी हरकत बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड होने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो कार सवार दुम दबाकर वहां से भाग गया।

आरोपी ने मांगी माफी

भोपाल में जिस लेडी बाइकर के साथ ये वारदात हुई उसका नाम आबिदा राना है। गुरुग्राम में सिया के साथ हुई वारदात के बाद आबिदा भी अब मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने अपने साथ हुई वारदात को शेयर किया है। आबिदा ने 4 अगस्त को मामले की शिकायत भोपाल के निषातपुरा थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार चालक अर्जुन सिंह मीणा को तलब किया। हालांकि कार चालक ने अपनी गलती मानी और उसने आबिदा से लिखित में माफी मांग ली। माफीनामे में आरोपी ने लिखा कि "मैं और मेरा दोस्त नितेश माहेश्वरी लंबाखेड़ा से करोड़ की तरफ जा रहे थे, तब ये घटना घटी। तब अंदाजा नहीं था कि मोटरसाइकिल चालक लड़का है या लड़की, इसलिए हॉट टॉक हो गई। ऐसे में हम माफी मांगते हैं, आगे से ऐसी कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में नशे में धुत सिपाही का SP ने उतारा खुमार, कार्रवाई से सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद